बाण - रचनाएं एवं प्रश्नोत्तरी

दैनिक शैक्षिक समाचार एवं मेरी दैनिक संस्कृत posts प्राप्त करने के लिए departmenet of sanskrit jmi fb page को like एवं share करना न भूलें।
Do not forget to like and share the departmenet of sanskrit jmi fb page to get daily academic news and my daily Sanskrit posts.
.
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=269300853711006&id=266448597329565
✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️

बाण की क्रमानुसार रचनायें
हमुपचका

ह-हर्षचरित
मु-मुकुटताडिक
प-पार्वती परिणय
च-चंडी शतक
का-कादम्बरी

हर्षचरित संस्कृत साहित्य में उपलब्ध होने वाली सबसे पुरानी आख्यायिका है |इसमें ८ उच्छ्वास हैं|प्रारम्भ के तीन उच्छ्वास में बाण की संक्षिप्त जीवनी है |प्रथम उच्छ्वास में २१ श्लोक हैं जिनमें बाण ने स्वयं से पूर्व के  कवियों एव उनकी कृतियों का वर्णन किया है |

मुकुट ताडिक नाटक महाभारत की कथा पर आश्रित है |यह उपलब्ध नहीं है किन्तु नलचम्पू एक प्राचीन टीका में तथा भोज के श्रृंगार प्रकाश  में इसका वर्णन मिलता है |

पार्वती परिणय कालिदास के कुमारसंभव पर आधारित एक नाटक है |

चंडी शतक में चंडी देवी की स्तुति सौ श्लोकों में की गई है |

कादम्बरी की कथा काल्पनिक है |यह दो भागों में विभक्त है पूर्व भाग एवं उत्तरभाग |
_____________________________________________

*प्रश्न सङ्ख्या 1*.) *वर्तमान में प्रीतिकूट नामक स्थान की स्थिति कहाँ मानी गई है ?*
(क) *शाहाबाद  आरा  बिहार* ✔
(ख) काशी
(ग) कन्नौज
(घ) कौशाम्बी

*प्रश्न सङ्ख्या 2*.) *बाण ने किस रीति में अपने काव्य की रचना की ?*
(क) वैदर्भी
(ख) गौडी
(ग) लाटी
(घ) *पांचाली* ✔

*प्रश्न सङ्ख्या 3*.) *बाणभट्ट के पूर्वज कहाँ के निवासी थे ?*
(क) वलभी
(ख) *प्रीतकूट नगर* ✔
(ग) अज्ञात
(घ) कौशाम्बी

https://sanskritganga.org
*प्रश्न सङ्ख्या 4*.) *मयूर कवि को किस कृति का रचयिता माना जाता है ?*
(क) तिलाकमंजरी
(ख) ध्वन्यालोक
(ग) *सूर्य शतक* ✔
(घ) कोई नहीं

*प्रश्न सङ्ख्या 5*.) *किस विदेशी विद्वान ने हर्ष के दरवार में बाण की उपस्थिति का उल्लेख किया है ?*
(क) मेगस्थनीज
(ख) *ह्वेन्सांग* ✔
(ग) इत्सिंग
(घ) कोई नही

*प्रश्न सङ्ख्या 6*.) *बाण की माता का क्या नाम था ?*
(क) *राजदेवी* ✔
(ख) मालती
(ग) यशोधरा
(घ) वसुमती

https://sanskritganga.org
*प्रश्न सङ्ख्या 7*.) *बाण के पिता का क्या नाम था ?*
(क) अर्थ पति
(ख) वत्स
(ग) कुबेर
(घ) *चित्रभानु* ✔

*प्रश्न सङ्ख्या 8*.) *बाण की बहन का क्या नाम था ?*
(क) राजदेवी
(ख) वसुमती
(ग) कोई नहीं
(घ) *मालती* ✔

*प्रश्न सङ्ख्या 9*.) *कादम्बरी किसकी रचना है ?*
(क) *बाण* ✔
(ख) भास
(ग) भवभूति
(घ) कालिदास

https://sanskritganga.org
*प्रश्न सङ्ख्या 10*.) *बाण के वंश का प्रारम्भ किससे होता है ?*
(क) चित्रभानु
(ख) *वत्स* ✔
(ग) अर्थ पति
(घ) कुबेर

*प्रश्न सङ्ख्या 11*.) *बाण के पितामह का क्या नाम है ?*
(क) कुबेर
(ख) वत्स
(ग) चित्रभानु
(घ) *अर्थ पति* ✔

*प्रश्न सङ्ख्या 12*.) *बाण की पत्नी  किस कवि की बहन थी ?*
(क) कोई नहीं
(ख) राजशेखर
(ग) भोज
(घ) *मयूर* ✔

https://sanskritganga.org
*प्रश्न सङ्ख्या 13*.) *बाण किसके उपासक थे ?*
(क) कोई नहीं
(ख) *शिव* ✔
(ग) चंडी
(घ) विष्णु

*प्रश्न सङ्ख्या 14*.) *बाण के अलावा कौन कौन  हर्ष के दरबार  में कवि थे ?*
(क) मयूर भट्ट ,भवभूति
(ख) *मातंग दिवाकर ,मयूर भट्ट* ✔
(ग) कोई नहीं
(घ) भवभूति ,मातंग दिवाकर

*प्रश्न सङ्ख्या 15*.) *बाण का समय क्या माना जाता है ?*
(क) छटवीं शताब्दी का उत्तरार्ध
(ख) छटवीं शताब्दी का पूर्वार्ध
(ग) *सातवीं शताब्दी का पूर्वार्ध* ✔
(घ) सातवीं शताब्दी का उत्तरार्ध

https://sanskritganga.org
*प्रश्न सङ्ख्या 16*.) *बाण के सम्बन्ध में वश्यवाणी कवि चक्रवर्ती किसने कहा है ?*
(क) गोवर्धनाचार्य
(ख) *हर्षवर्धन* ✔
(ग) जयदेव
(घ) चन्द्रदेव

Comments

Post a Comment

Ad

Share करें

Popular posts from this blog

उत्तररामचरितम् नोट्स

तर्कभाषा

शुकनासोपदेश प्रश्नोत्तरी